उत्तराखंड जनएकता पार्टी की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर मखलोगी पट्टी के जलेडी, दिनेश धनै पूर्व मंत्री/अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी की अध्यक्षता में हुई

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी  : उत्तराखंड जनएकता पार्टी की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर मखलोगी पट्टी के जलेडी, दिनेश धनै पूर्व मंत्री/अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता पार्टी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्षेत्र के चार दर्जन से अधिक महिला एवं पुरूषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी प्रत्याशी को आगामी विधानसभा में भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया है।                                         मंगलवार को जलेडी में टिहरी विधानसभा के मखलोगी क्षेत्र के उत्तराखंड जनएकता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर हुई। जिसमें क्षेत्र वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और चार दर्जन से भी अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।सभी कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का संकल्प लिया। बैठक को पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने संबोधित करते हुए कहां कि इन पांच साल में हमारी विधानसभा विकास से दस साल पीछे हो गया है। उन्होंने बर्तमान प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जांच के नाम पर अधिकारियों को डराकर धन वसूली के सिवाय कुछ नहीं कर रहे हैं। हां युवाओं की नोकरी से हटा कर बेरोजगारी की ओर जरूर धकेला । उन्होंने कहा आप लोग हमारी पार्टी से जुड़े विकास मैं करके दिखाऊंगा। जिलाध्यक्ष महिला श्रीमती रागिनी भट्ट, संजय मैठाणी ने कहा कि आज तक ऐ राष्ट्रीय दल हमें छलते आ रहे हैं। हमें इनकी जमानत जब्त करा कर सबक सिखाने की जरूरत है। पार्टी में शामिल होने वाले निरज उनियाल, योगेश उनियाल, अनुराग उनियाल, वासुदेव उनियाल,हरीश उनियाल, अनिता रावत,मंजू रावत,रवीना रावत, प्रियंका रावत,पूनम रावत,सीमा रावत, पूर्वा सिंह नेगी, जितिन उनियाल, दिगपाल सिंह बिष्ट,गुमान सिंह,प्रेम सिंह गुसाईं,इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट,जिला महासचिव संजय रावत,

केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, जिला सचिव कृष्णा ममगांई,जिला उपाध्यक्ष दौलत मखलोगा, विक्रम सिंह रावत,आदि मौजूद थे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top