रिपोर्ट : रामकृष्ण पटेल
सौंसर : गायत्री शक्तिपीठ सौंसर में आज गायत्री महायज्ञ, गुरु दीक्षा एवं विभिन्न भारतीय सनातन संस्कारों के साथ गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते सीमित लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, शुक्रवार सुबह से 24 घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जप तथा आज सुबह पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ, गुरु दीक्षा सहित विभिन्न भारतीय सनातन संस्कार संपन्न हुए तथा शाम को गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न हुआ।
गायत्री दीप महायज्ञ में अपने संबोधन में प्रो. नरेन्द्र हिंगवे ने गुरु पर्व, भारतीय संस्कृति में सनातन संस्कारों एवं यज्ञ का महत्व बताते हुए आज उसकी आवश्यकता बताई।
उन्होंने इस मानव निर्मित विषम परिस्थिति में यज्ञ एवं साधना क्यों ज़रुरी हैं.



