नशे के कारोबारियों पर उत्तरकाशी मित्र पुलिस की डबल कार्रवाई. 48घंटे से पहले दो नशा कराने वालो को दबोचा

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के नशा मुक्त उत्तरकाशी के सपने को उत्तरकाशी पुलिस बखूबी अन्जाम तक पहुंचा रही है, वर्तमान में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कोविड काल में आम जन के प्रति लगातार मानवीय रुख अपनाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने हेतु भरसक प्रयास किये जा रहे हैं जिसको जनपद की समस्त जनता द्वारा सराहा जा रहा है वहीं पुलिस अधिक्षक उत्तरकाशी के निर्देश पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ शख्त रुक अपना रखा है,

 जहां वर्तमान समय में जनपद में अधिकतम फोर्स कोरोना की दूसरी लहर के चलते कोरोना ड्यूटी में व्यस्थ है तो वहीं कुछ असामाजिक लोग ऐसे मे अवैध नशे का कारोबार कर रहे है जिसको देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबारियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुये है।

 जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी  के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक धरासू के देखरेख में कल रात्रि को  समीप पाण्डेय चौकी प्रभारी गेंवला के नेतृत्व में गेवला पुलिस द्वारा टीम गठित कर अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का करोबार करने वालों के प्रति सघन चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग के दौरान स्थान सिलक्यारा बैण्ड के पास से  35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किये गये।

 गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार उक्त व्यक्ति के विरुद्ध अवैध तरीके से शराब का परिवहन करने पर थाना धरासू में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत किया गया।माल बरामद कर वाहन को सीज कर थाने पर लाया गया है.



वही दूसरी और थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आज  थानाध्यक्ष कोतवाली विनोद थपलियाल व  खजान सिंह चौहान, प्रभारी ADTF UKI के देखरेख में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस व ADTF की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति की सूचना पर कर चैकिंग की कार्यवाही की गई तो चैकिंग के दौरान स्थान साल्ड बैण्ड के पास दो व्यक्तियों  38 किग्रा डोडा पोस्त  के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS ACT की धारा 8/15(B)/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से माल के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है, जहां से यह लोग इस अवैध डोडा पोस्त को लेकर आ रहे  है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

अभियुक्त मेजर सिंह उपरोक्त के खिलाफ थाना छांजली जिला संगरुर पंजाब में पूर्व में वर्ष 2013 में डोडा पोस्त के मामले में अभियोग पंजीकृत है. 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top