पूर्व मंत्री दिनेश धने से मिलकर बेरोजगार स्टॉफ नर्सेस महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी :  उत्तराखंड  जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष/पूर्व मंत्री  दिनेश धनै  से संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.  धनै ने मुख्यमंत्री को इन सभी मांगों को लेकर पत्र प्रेषित किया और इनकी मांगों को जायज मानते हुऐ सरकार से मांग की जो लोग विगत कई वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में लड़खड़ाती स्वस्थ्य सेवाओं को मजबूती से संभालें हुए है और इस भीषण महामारी में दिन रात एक कर अपनी सेवाए निरंतर जारी रखे हुए है इन सब बातों को मध्यनजर रखते हुए तत्काल प्रभाव से परीक्षा को  निरस्त कर वर्षवार जेष्ठता क्रम में समायोजित करने की सरकार से मांग की है। मांग पत्र देने वालों में  अमिता देवी जिला अध्यक्ष ,प्रवीण रावत,अर्चना,रोशनी सुचेता,रंजीता,आशीष ,विकाश पुंडीर आदि मौजूद थे।

 दिनेश धने पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष उजपा 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top