रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : शुक्रवार को टिहरी के पूर्व विद्यायक किशोर उपाध्याय ने जाखणीधार ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया, इस दौरे में किशोर उपाध्याय ने मेडिकल किट्स का वितरण किया ,जिसमें आवश्यक दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सो मीटर, थर्मामीटर भी उपलब्ध है ।
लगभग हर ग्राम सभा मे युवा वर्ग का रुझान क्रिकेट खेल के प्रति तेजी से बढ़ रहा है और इन्ही युवा खिलाड़ियों की माँग पर मेडिकल किट्स के साथ साथ क्रिकेट किट का भी वितरण किया जा रहा है
आज ग्राम स्वाडी में भैरव देवता मन्दिर में एकत्र ग्राम स्वाडी के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को किशोर उपाध्याय ने क्रिकेट किट भेंट की ।
इससे पूर्व ग्राम मैराब, मंथल, चाह में मेडिकल किट्स, मास्क सैनिटाइज भी उपलब्ध करवाए गए।क्रिकेट किट उन्ही ग्रामो में पहले दी जा रही है, जहां युवकों की टीम तैयार है।
उपाध्याय ने कहा कि मेरी कोशिश है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इन्ही ग्रामो से निकले इसलिए निकट भविष्य में ग्रामीण प्रीमियर लीग भी टिहरी में आयोजित हो रही है, जिसका पूरा खाका तैयार हो चुका है, कोविड से राहत मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू होगी
इस दौरे में प्रदेश सचिव शान्ति प्रसाद भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नेगी, जिला महामन्त्री महावीर गुनसोला,प्रदेश युवक कॉंग्रेस के महासचिव आदित्य खत्री,नंदगाँव/मंथल के प्रधान राकेश, चाह के प्रधान स्वाडी के प्रधान राकेश कुमाई ,राकेश ममगाईं, टिपरी से रमेश राणा, रुकम सिह कुमाई, दीपक चमोली, प्यार चंद कुमाई, तिरलोक चंद, मुकेश चंद,बॉबी आकाश कुमाई, अनन्त राम,सुनील पैन्यूली, सहित युवा वर्ग उपस्थित रहे।


