मिशन शिक्षण संवाद का प्रकृति मित्र अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से शुरु होकर 15 अगस्त तक चलाया जायेगा: मंजू बहुगुणा

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 टिहरी  : मिशन शिक्षण संवाद का प्रकृति मित्र अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से शुरु होकर 15 अगस्त तक चलाया जायेगा । इस अभियान के अन्तर्गत कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में प्राणों को गंवाने वाले लोगों की स्मृति में एक पौधा लगाकर उनको श्रद्धांजलि के रूप में समाज को प्रकृति से मित्रता का संदेश दिया जायेगा । मिशन शिक्षण संवाद द्वारा  प्रकृति मित्र अभियान की शुरुआत की जायेगी । प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा व विभिन्न अध्यापको के व ऑक्सीजन के अभाव में अपनी जान गंवाने वाले अनेक लोगों की याद में एक पौधा लगाया जायेगा । मिशन शिक्षण संवाद के जनपद टिहरी की जिला संयोजक मंजू बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकृति मित्र अभियान से जुड़े शिक्षकों की मुहिम में पीपल , बरगद , नीम , बेल , सहजन , आंवला की पौधों का रोपण किया जायेगा जो ऑक्सीजन व औषधि के रूप में अत्यधिक उपयोगी हैं । इस अभियान के क्रम में 5 जून से 15 जून तक पौधे लगाने की जगह निश्चित करते हुए गड्ढे खोदना , ट्री गार्ड की व्यवस्था करना , 15 से 30 जून तक खोदे गये गड्ढों में पौधरोपण करना ।जिनके पास किसी भी तरह वृक्ष अथवा बड़े पौधे के लिए जगह उपलब्ध नहीं होती है तो उनके लिए निवेदन है दो बड़े गमले घर पर जरूर लायें, उनमें एक में तुलसी और दूसरे में गिलोय को लगाकर घर की सुरक्षा एवं सुन्दरता जरूर बढ़ाये। 1 जुलाई से 10 अगस्त तक पौधों की नियमित देखभाल , खाद , पानी , और पोषक तत्व देने और 11 से 15 अगस्त तक पौधों को रक्षा सूत्र के रूप में लाल धागा या फीता बांधकर सुरक्षा का संकल्प लेने का कार्य किया जायेगा । उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top