दुकाने खुलवाने और सरकार को जगाने के लिए ब्यापारीयों ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 टिहरी : शुक्रवार को टिहरी, बौराड़ी, बी पुरम, कोटी के ब्यापारियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर ठीक 10:30 बजे अपने - अपने प्रतिष्ठान के बाहर सरकार को नींद से जगाने के लिए थाली, घंटी, ढपली बजाई और सरकार से दुकाने खुलवाने सहित बैंक का ब्याज माफ करवाने और राहत पैकेज देने की सरकार से मांग की. 

प्रदेश मंत्री अब्दुल अतीक, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल ने कहा आज हमारे प्रतिष्ठानो को बंद हुए पूरे चालीस दिन से ऊपर हो गए हैं परन्तु सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही है सरकार को इनकम टैक्स से लेकर तमाम तरह के टैक्स ब्यापारी देता है उसके बाद भी हमारे साथ भेदभाव पूर्ण रवैया सरकार का ठीक नहीं है. 

वहीं टिहरी, बौराड़ी, कोटी ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद, मेहताब गुनसोला, कुलदीप पंवार ने कहा सरकार को ब्यापारी की पीड़ा नहीं दिखाई दे रही है जब संक्रमण बहुत ज्यादा था तब ब्यापारी ने ही अपने प्रतिष्ठानो को स्वयं बंद करने का फैसला लिया था परन्तु आज संक्रमण दर काफी घट चुकी है इसलिए सरकार को दुकाने खुलवानी चाहिए.  ब्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रहे मायाराम थपलियाल, राजेश ड्यूडी,  प्रकाश डोभाल ने कहा कि एक ओर ब्यापारी परेशान है ब्यापारी ने कर्मचारियों की सेलरी के साथ ही दुकानो  का किराया, मकान का किराया, बैंक कर्ज, बच्चों की फीस, बिजली, पानी का बिल सहित तमाम तरह की परेशानियों से गुजर रहा है वहीं सरकार अपने फैसले पर अडिग है और दूसरी ओर सरकार के शासकीय प्रवक्ता द्वारा दिया गया बयान कि हम किसी दवाब मे नहीं आने वाले बहुत ही निंदनीय है. 

इस मौके पर चम्बा ब्यापार मण्डल इकाई, घनसाली ब्यापार मण्डल इकाई ने भी अपने प्रतिष्ठानो के बाहर थाली, घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया. 

ब्यापारीयों ने सरकार से जल्द बाजार खुलवाने के साथ ही बैंक ब्याज माफ करने की मांग की है. 

थाली बजाने वालो मे अब्दुल अतीक, मायाराम थपलियाल, राजेश ड्यूडी,  कर्म सिंह  तोपवाल, ज्योति प्रसाद, कुलदीप पंवार , मेहताब गुनसोला, देवराज कुमाई, दीपक राणा, प्रकाश डोभाल, स्वयंवर चौहान, कमल दास, जयेन्द्र पंवार, अनिल खंडूरी, अरुण सेमवाल सहित ब्यापारीगण उपस्थित रहे.


                         वीडियो देखें 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top