मनेरी पुलिस ने किये हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Uk live
0

रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

उत्तरकाशी : गंगा सिंह नेगी निवासी सिरोर द्वारा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी में आकर 02 व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में उनके पुत्र के साथ ईंट व पत्थर से मार-पीट कर उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई। 


तहरीर के आधार पर कोतवाली मनेरी में तत्काल धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। सूचना मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को मिलते ही उनके द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। 


अभियुक्त गण घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मनेरी खुशीराम पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र में दबिश दी गई तो अभियोग से सम्बन्धित दोनो अभियुक्तों को आज  गरमपानी गंगोरी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणो का आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top