बहुत हुई महगाई की मार नारा देकर सरकार को घेरा

Uk live
0

वीरेंद्र सिंह नेगी

 

उत्तरकाशी  : कांग्रेस द्वारा सरकार पर आरोप लगाते हुए. राज्य सरकार व दिल्ली सरकार को घेरा. कांग्रेस के उत्तरकाशी जिले के पूर्व गंगोत्री विधायक ने सरकार को घेरते हुए कहा. दिन ब दिन बढ़ती महंगाई व शतकवीर हो चुके पेट्रोल व डीजल के मूल्य से कराहती जनता की सुरक्षा हेतु कांग्रेस  डबल इंजन सरकार से मूल्यवृद्धि वापसी की मांग को लेकर आज देशव्यापी कार्यक्रम के तहत धरने पर है।



 इसी परिपेक्ष्य में उत्तरकाशी कांग्रेस द्वारा आज जनपद मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक  के नेतृत्व में पेट्रोल पम्प पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।


 इस दौरान कोविड कर्फ्यू के कारण सीमित संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आम जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पिछले चुनावों में महंगाई पर खूब हो हल्ला करने वाली भाजपा ने सत्तासीन होते ही आम लोगों से जुड़े जरूरी सामानों पर अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि कर गरीब लोगों के हितों पर कुठाराघात किया है।


 इस मौके पर पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार से अपने वायदे को याद कर आमजनता को महंगाई से राहत दिलाने की मांग की, उन्होंने कहा कि जहां पिछली UPA सरकार में रसोई गैस, पेट्रोल डीजल और खाद्य सामाग्रियों की कीमतें आम  जनता के नियंत्रण में थी वहीं भाजपा की डबल इंजन की सरकार में इन सबकी कीमतें आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल जैसे संकटकालीन समय मे भी पेट्रोल डीजल सहित जरूरी सामानों के रोज रोज बढ़ रहे दामों से आमजन त्रस्त है। सरकार बढ़ी हुई कीमतों ओर डीजल पेट्रोल पर मूल्यवृद्धि को अबिलम्ब वापस लें अन्यथा जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर हमे जेल भरो आंदोलन भी करना पड़े तो हम पीछे नही हटेंगे। 


 विजयपाल सजवाण. पूर्व गंगोत्री विधायक 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top