विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुले.वहीं गंगोत्री धाम के कपाट कल शनिवार प्रातः 7.30 बजे खुलेंगे

Uk live
0

वीरेंद्र सिंह नेगी/उत्तरकाशी 

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आज अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए है। 


कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।


वहीं गंगोत्री धाम के कपाट कल शनिवार प्रातः 7.30 बजे खुलेंगे। माँ गंगा जी की उत्सव डोली आज उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा से 11 बजकर 45 मिनट पर गंगोत्री के लिए रवाना हुई। 

माँ गंगा जी की उत्सव डोली आज भैरव मंदिर भैरवघाटी में रुकेगी। पूजा अर्चना के बाद अगले दिन सुबह गंगोत्री के लिए रवाना होगी। 


 इस अवसर पर यमुनोत्री धाम में  उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान  उपाध्यक्ष यमुनोत्री मन्दिर समिति राजस्वरूप उनियाल,रावल भागेश्वर उनियाल,ग्राम प्रधान खरसाली यशपाल राणा व उधर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,सचिव दीपक सेमवाल,सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top