चम्बा पालिका की आउटसोर्स कंपनी कर रही डेंगू और कोरोना पर प्रहार

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

चम्बा :  शहरी विकास विभाग तथा जिलाधिकारी  के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोरोना बीमारी के साथ-साथ डेंगू से बचाव के लिए भी नागरिकों को बताया जा रहा है इसके लिए नगर पालिका परिषद चंबा की केदार एनर्जी आउट सोर्स एजेंसी के कर्मचारीयों द्वारा  शुक्रवार से इस कार्य को करना प्रारंभ कर दिया गया है जो प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलेगा.
केदार एनर्जी के सुपरवाइजर आकाश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्य वार्ड में चिन्हित स्थानों पर कराया जा रहा है. जागरूकता कार्यक्रम में कोविड  के नियम तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है. 
पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति जोशी ने बताया यह कार्य निरंतर चलता रहेगा. 

 डेंगू से बचाव के लिए कहीं पर जमा हुए हुए पानी को हटाने के लिए तथा जालियों में और अन्य स्थानों की सफाई रखने के लिए बताया जा रहा है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top