करोना महामारी से ग्रामीणों को बचाने के लिए टीएचडीसी सीएसआर द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को बखूबी निभाया जा रहा है

Uk live
0

 रिपोर्ट : यशपाल सजवाण 

चम्बा : करोना महामारी से ग्रामीणों को बचाने के लिए टीएचडीसी सीएसआर द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को बखूबी निभाया जा रहा है।जिसके तहत टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक के पी सिंह ने बांध प्रभावित क्षेत्र के आस पास के कन्टेनमेट जोन में आये गाँव के ग्रामीणों को मेडिकल किट उपलब्ध करायी।

चम्बा ब्लाक के टिहरी बाँध प्रभावित क्षेत्र के पास स्थित ग्राम सभा खांड में शनिवार को 35 ग्रामीणों के करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा ग्रामसभा के चोपड़िया गाँव और अनुसूचित बस्ती को कन्टेनमेट जोन घोषित कर दिया गया था।गाँव में कई ग्रामीण बुखार से भी ग्रसित थे। ग्राम प्रधान राजेंद्र सजवाण ने  टीएचडीसी कोटेश्वर के प्रबन्धक आशीष मंमगाई को गांव में करोना संक्रमण की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक के पी सिंह को ग्राम सभा खांड के कन्टेनमेट जोन में आने की सूचना दी जिस पर केपी सिंह ने ग्रमीणों के स्वस्थ्य परीक्षण के लिए सीएसआर मद से 

मेडिकल किट जिसमें प्लस आक्सीमीटर , इंफ्रा रेड थर्मामीटर, डिजिटल थर्मामीटर , मास्क, और प्रत्येक ग्रामीण के लिए सेनेटाइजर ततकाल प्रभाव से अगले दिन ही भिजवा दी।उन्होंने कहा कि टीएचडीसी सीएसआर द्वारा करोना महामारी में ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार मेडिकल किट व अन्य सामग्री उपलब्ध करा कर अपने सामाजिक  दायित्व का निर्वहन कर रही है।ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह एवं ग्रामीणों ने इस मदद के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top