चम्बा पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति जोशी ने टिहरी मे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का दिया सुझाव

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 



चम्बा : चम्बा पालिका के अधिशासी अधिकारी शांति जोशी ने कहा कि इस महामारी के दौरान मे अधिक मात्रा में मृत्यु हो रही हैं, और इससे हमें टिहरी झील को भी बचाना है और लकड़ियों की व्यवस्था का विकल्प भी सोचना है.

इसके लिए मेरा विचार सुझाव है कि टीएचडीसी एक बहुत ही बड़ा प्रतिष्ठान है और यदि वह चाहे तो 2 दिन में इलेक्ट्रिक दाह संस्कार का स्ट्रक्चर टिहरी झील के पास स्थापित कर सकता है. वर्तमान परिस्थितियों के लिए यह बहुत ही आवश्यक हो गया है. इससे एक साथ कई फायदे होंगे
1-हवा में प्रदूषण नहीं होगा और वायरस अंदर ही मर जाएगा
2-लकड़ियों की कमी नहीं होगी
3-टिहरी झील दूषित होने से बचेगी.

उन्होंने कहा नगर पालिका विकास नगर में रहते हुए मैंने इसका बहुत अच्छा स्ट्रक्चर स्थापित किया था जो आज भी बहुत अच्छी तरह काम कर रहा है परंतु यह इलेक्ट्रिक ना होकर दूसरी व्यवस्था से बनाया गया था जिसमें 8 कुंटल लकड़ी के स्थान पर मात्र ढाई कुंतल लकड़ी में ही बॉडी का डिस्पोजल हो जाता है. उस समय के तत्कालीन कई आईएएस अधिकारियों द्वारा उसका निरीक्षण कर सराहना की गई थी. आज की स्थिति में वह चल रहा है अथवा नहीं यह तो पता नहीं है परंतु वहां का शांतिधाम स्थल बहुत ही अच्छा बना हुआ है हरे भरे पेड़ हैं और काफी मन लगता है. 
शांति जोशी ने बताया कि  बॉडी का डिस्पोजल करने आये लोग  वहां पर आपस में लगभग दो ढाई घंटे आराम से बैठे रहते हैं.
उन्होंने कहा कि  टीएचडीसी के लिए यह काम बहुत बड़ा नहीं है. 
दो  दिन में वह इसे  तैयार कर सकते हैं.
 यदि यह नहीं होता है तो टिहरी झील का पानी जो कि पेयजल के रूप में भी टिहरी वालों को मिल रहा है उसका धीरे-धीरे विरोध बढ़ना शुरू हो रहा है और एक दिन लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति भी आ जाएगी. 
उन्होंने कहा कि  इस संबंध में एक पत्र शीघ्र ही नगरपालिका चंबा से टीएचडीसी जिलाधिकारी तथा एसएसपी  को भेजा जायेगा. 


(विकासनगर शवदाह गृह की फोटो जो अधिशासी अधिकारी  शांति जोशी के कार्यकाल मे बनाया गया था )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top