स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी में भी जाखणीधार ब्लॉक के अस्पतालों में रिक्त पदों पर कर्मियों की तैनाती नहीं कर पा रहा

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


 नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी में भी जाखणीधार ब्लॉक के अस्पतालों में रिक्त पदों पर कर्मियों की तैनाती नहीं कर पा रहा है। क्षेत्र के पांच एएनएम से लेकर दर्जन अस्पतालों में स्टाफ नर्स, वार्डवाय और सफाई कर्मियों के पद रिक्त है। जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण से लेकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए कर्मियों की कमी बनी हुई है।

जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने डीएम को भेजे पत्र में अवगत कराया कि क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव, ढुंग बडवाली, देवताधार, कपरैणीसैंण, धारकोट में लंबे समय से एएनएम नहीं है। जिससे इन केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदननेगी,स्वास्थ्य केंद्र रजाखेत, अंजनीसैंण, जाखणीधार, धारकोट, पेटव, खंडोगी में स्टॉफ  नर्स के पद रिक्त हैं। पेटव अस्पताल में स्टाफ नर्स, वार्डवाय, सफाई कर्मी न होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है। स्टाफ नर्स, एएनएम, वार्डवाय की कमी के कारण गांव में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी गति नहीं पकड़ पा रहा है। जबकि गांव में कोरोना सैंपलिंग, मेडिकल किट वितरण में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने डीएम से स्थाई नियुक्तियां न होने पर वैकल्पिक व्यवस्था पर आउटसोर्स से कर्मियों की तैनात करने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top