टिहरी पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली के नेतृत्व मे पालिका कर रही कोरोना पर प्रहार

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : सीमा कृषाली अध्यक्ष नगर पालिका  परिषद  नई टिहरी द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु  अपने जनहित के कार्य को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को भी नई टिहरी एवं बौराड़ी में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों,  पार्क, बाजार, कालोनियों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। अध्यक्ष  द्वारा कोरोना संक्रमण की प्रभावी नियंत्रण हेतु पालिका स्तर पर वर्तमान में 2 टीमें बनाई गई है तथा स्वयं की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपादित करवाया जा रहा है. 

टीम द्वारा संपूर्ण नगर क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट एवं अन्य कीटनाशक दवाओं का  छिड़काव किया जा रहा है इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों जैसे टीकाकरण केंद्र एवं बैंकों में विशेषकर नियमित रूप से हाइपोक्लोराइट के छिड़काव किया जा रहा हैं इस कार्यक्रम में आकाश कृषाली संयोजक एकता मंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा भी निरंतर स्वयं उपस्थित रहते हुए पूर्ण सहयोग किया जा रहा है इसके अतिरिक्त पालिका की ओर से पालिका कर्मचारी लक्ष्मण सिंह रावत,  शिव प्रसाद रतूड़ी,  सुनील भंडारी, परमवीर चौहान, मनोज चौहान,  राजेश,  सोनी,  सुधीर, पिंकी कुमार,  राजकुमार,  आकाश एवं  सोनू टीम में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top