सराहनीय पहल : कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल साथियो संग जरुरतमंदो को बांटेंगे राशन सामग्री

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

नई टिहरी : कोरोना महामारी मे जहाँ लोगों के कामकाज ठप्प हो गए है लोग कोरोना से बेरोजगार होकर घर पर बैठे हैं. 

वहीं कई कामगार मजदूर ऐसे हैं जिनको रोज कमा कर खाना जुटाना पड़ता है ऐसे लोगों के लिए समाजसेवी अपने स्तर पर उनको राशन के साथ जरुरी  सामान भी  मुहैया करा रहे हैं. 
टिहरी जनपद मे कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल के साथ दीपक चमोली एवं लखवीर चौहान ने जरुरतमंदो की सहायता करने का अपने स्तर पर बीड़ा उठाया है. 
देवेंद्र नौडियाल ने बताया अभी हम तीनो के द्वारा आपस मे पैसे जुटा कर पहले चरण मे पचास राशन किट तैयार की गई हैं जिसमे घरेलू सारी सामग्री मौजूद है. 
उन्होंने बताया हमारे द्वारा पिछले लॉकडाउन मे भी जरुरतमंद लोगों की मदद की गई थी वैसे ही इस बार भी हम जरुरतमंद लोगों की लिस्ट तैयार कर घर घर मे राशन सामग्री बितरित करेंग्र जो कि सोमवार से चलाया जायेगा. 
साथ ही  उन्होंने बताया इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  किशोर उपाध्याय की सलाह पर गाँव गाँव मे कोरोना मरीजों को दवाई किट एवं ऑक्सीजन सिलेंडर भी हमारी टीम के द्वारा दी जायेगी. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top