रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरीः बालगंगा तहसील के अन्तर्गत बूढाकेदार धाम में आज कोविड कर्फ्यू में शराब का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है। जिसकी शिकायत पूर्व में भी की गई थी। जिसका 6 माह बाद भी प्रशासन द्धारा कोई भी कार्यावाही नहीं की गई।
बूढाकेदार धाम लांकडाउन में शराब का धंधा खूब फल फूल रहा जो वाहनो से घर घर व गांव शराब परोसी जा रही है जिससे क्षेत्र में जगह जगह शराब के अड्ढे बने हुये हैं जिसकी शिकायत क्षेत्र प्रतिनिधियों ने 6 माह पूर्व में जिला प्रशासन से की थी जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं।
इस पर बालगंगा तहसीलदार राजेन्द्र रावत का कहना है कि शराब के धंधो को रोकने के लिए टीम का गठन कर इसकी जांच की जायेगी और दोषी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।


