रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : दिनांक- 13 मई 2021 की प्रातः 8:30 बजे आपदा/कोविड कंट्रोल रूम में एक फोन आया। फोन के दूसरी तरफ श्री केदार जी, ग्राम फलेण्डा, घनसाली की हांफती हुई आवाज आई। बताया गया कि कोविड पोसेटिव हैं और सांस लेने में बहूत तकलीफ हो रही है। ऑक्सिजन लेवल 90 है। ऑक्सिजन लेवल 90 होना चिंताजनक था, साथ ही उम्र भी 78 वर्ष थी। कंट्रोल रूम से तुरंत घनसाली संपर्क किया गया। घनसाली से जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मोडिफाईड एम्बुलेंस, जिसमे ऑक्सिजन की सुविधा भी है, को मौके के लिए रवाना किया गया। लगभग आधे घण्टे में एम्बुलेंस पेशेंट के पास थी। केदार जी को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर एम्बुलेंस जीवन रक्षा की दौड में शामिल हो चुकी थी। केदार जी को लेकर एम्बुलेंस 12:00 बजे नरेन्द्रनगर कोविड केयर सेंटर में पहुंच चुकी थी।
अभी केदार जी नरेन्द्रनगर कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों की निगरानी में ऑक्सिजन सपोर्ट पर हैं और ऑक्सिजन लेवल में भी सुधार है। अभी उनका ऑक्सिजन लेवल 93-94 है।
केदार जी का कहना है कि "जिला प्रशासन द्वारा समय पर एम्बुलेंस पहुंचा कर मदद की गई। खराब मौसम में भी टाइम पर एम्बुलेंस आई, मेरी हर कॉल का रेस्पॉन्स दिया। जिला प्रशासन का काम अच्छा लगा।
उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद अदा किया.

