पालिका चम्बा कर रही कोरोना पर लगातार वार

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा में जो कि कोरोना के दूसरे कार्यकाल में नगर में संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज भी नगर में सघन स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है इसके लिए पालिका के अधिकारी पालिका अध्यक्ष पालिका के जनप्रतिनिधि तथा पालिका के कोरोनावरियर्स कर्मचारी लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं. जहां एक और वैक्सीनेशन सेंटर पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है वहीं नगर में भी सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है.
पालिका के इस कदम से कोरोना संक्रमण का प्रभाव तो कम हो ही रहा है नगर के नागरिकों में आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो रही है.
पालिका अध्यक्ष द्वारा शनिवार को  टीम की अगुवाई करते हुए वैक्सीनेशन सेंटरो  में स्वास्थ्य कर्मचारियों का भी हाल जाना और उनके मनोबल को बनाए रखने के लिए उनसे वार्ता भी की गई.
 इस कार्य में पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के अलावा पर्यावरण पर्यवेक्षक पवन सिंह गब्बर सिंह बिष्ट ओम प्रकाश तिवारी दिनेश तिवारी, पंकज नेगी पंकज बड़वानी दलबीर सिंह सजवान इंद्रेश कोठारी महेंद्र पवार सुरेश पवार सूरज पायल, विकास दीपक आदि सम्मिलित रहे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top