नगरपालिका चम्बा की सराहनीय पहल : चम्बा पुलिस को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दी गई गाड़ी

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 चम्बा : नगर पालिका परिषद चंबा के अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी और सदस्य गणों के एक महत्वपूर्ण निर्णय के द्वारा पुलिस विभाग को एक नई गाड़ी आपातकालीन सेवाओं के लिए दी गई है. जिसमें पुलिस विभाग द्वारा जो जरूरतमंदों को राशन तथा ऑक्सीजन भिजवाई जा रही है उसमें ज्यादा समय ना लगे और यह गाड़ी वह प्रयोग आज से करने लगे हैं

शनिवार को  थाना चंबा तथा पालिका चंबा के संयुक्त तत्वाधान में  मोन गांव में गैस सिलेंडर पहुंचाए गए जो जरूरतमंदों को दी गई
इस टीम में थाना चंबा के सुशील चंद्र नवानी ,  प्रीतम गडोई. अमित गैरोला अशोक कुमार मोंटी उनियाल तथा पालिका के दिनेश तिवारी एवं सूरजपाल आदि सम्मिलित थे. 

नगरपालिका चंबा तथा पुलिस विभाग चंबा की ये  संयुक्त जुगलबंदी नागरिकों के लिए प्राणदायक साबित होगी. 
एसएसपी तृप्ति भट्ट ने चम्बा पालिका की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि अब जरूरतमंद लोगों कि मदद करने मे पुलिस को आसानी होगी. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top