रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
गजा : तहसील गजा के अन्तर्गत पट्टी धार अकरिया के खांड तथा चोपडिया गांव के 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाज़िटिव आने से प्रशासन व ग्राम प्रधान को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम सभा के प्रधान श्री राजेन्द्र सिंह सजवाण तथा राजस्व उप निरीक्षक गजा श्री विनोद सिंह राणा ने बताया कि विगत 3 म ई को चोपडिया गांव का एक व्यक्ति जो गांव लौटा था उसकी रिपोर्ट 10 तारीख को कोरोना पाज़िटिव आने पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए बुलाई खरी थी । ग्राम प्रधान ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी । गांव में प्रधान के अनुरोध पर आयी टीम ने सम्भावित सभी लोगों की कोरोना जांच की है । आज जैसे ही जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिली तो राजस्व उप निरीक्षक श्री विनोद राणा खांड गांव पहुंचे तथा जिला मुख्यालय को सूचना दी है । गांवों-कस्बों में इस तरह लगातार कोरोना के पांव पसारने पर प्रशासन अलर्ट होने के साथ ही लगातार निगरानी कर रहा है । वहीं प्रधान ने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है । गजा तहसील के नायब तहसीलदार उपेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त होते ही कंटनमेट जोन बनाया जायेगा । गांव में तुरन्त सतर्कता बरतने के लिए टीम भेजी गई है ताकि अन्य लोगों को जागरूक करके बचाव किया जा सके । आज राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा व होमगार्ड श्री गजेन्द्र सिंह पुंडीर तथा उनके अन्य सहायक गांव में डेरा डाले हुए हैं । जांच की गई रिपोर्ट में 23 लोग ग्राम चोपडिया के तथा 12 लोग अनुसूचित जाति बस्ती खांड गांव के हैं । प्रशासन की टीम यह भी चिह्नित कर रहे हैं कि इन लोगों के सम्पर्क में आने वाले अन्य लोग कौन हो सकते हैं ।
चोपडिया गांव में देवीसिंह उम्र 26 साल नोएडा से गांव आया था जिसके सम्पर्क में ये लोग आए हैं ।


