मनेरी मित्र पुलिस ने करवाया मृतका का दाह संस्कार.मित्र पुलिस मानवीय रुख लगातार अपनाए हुयी है

Uk live
0


रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी : मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक  उत्तरकाशी निर्देशानुसार कोविड-19 द्वितीय लहर के दौरान उत्तरकाशी पुलिस  द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'मिशन हौसला' के तहत बुजुर्ग, गरीब, बीमार एवं असहाय लोगों के प्रति मानवीय रुख लगातार अपनाए हुयी है,


 इस क्रम  में कल प्रभारी निरीक्षक मनेरी खुशीराम पांडेय द्वारा मानवीय रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधान मनेरी  प्रताप सिंह रावत से प्राप्त सूचना पर मनेरी गांव की एक महिला शारदा देवी w/o  रोशन लाल उम्र लगभग 32 वर्ष के कई दिनों से बीमार चलने के कारण हुई आकस्मिक मृत्यु एवं महिला में संभवतः कोविड-19 लक्षण होने पर परिजनों व ग्राम वासियों में भय का माहौल देखते हुए पुलिस, एसडीआरएफ टीम की मदद से मृतका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतका  का दाह संस्कार एवं इसके अतिरिक्त ग्राम चौकीदार रमेश रमोला ग्राम औंगी के द्वारा गांव की एक महिला  कस्तूरी देवी w/o शिव सिंह रावत उम्र लगभग 45 वर्ष के पास आवाजाही बंद होने के कारण राशन उपलब्ध ना होने पर पुलिस बल भेजकर जरूरतमंद महिला को राशन उपलब्ध कराया गया. 

जिसपर ग्राम प्रधान मनेरी व स्थानीय लोगों द्वारा प्रभारी निरीक्षक का आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top