गजा तहसील में राजस्व उप निरीक्षक भजन सिंह कैंतुरा अब तक आधा दर्जन ग्राम पंचायत में कर चुके भ्रमण

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी ( गजा ):   गजा तहसील में राजस्व उप निरीक्षक  भजन सिंह कैंतुरा अब तक आधा दर्जन ग्राम पंचायत में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने तथा समस्याओं को जानने का काम कर चुके हैं । वह अब तक बमणगांव , दंदेली , दावड़ा , भटोली , जयकोट , फलसारी  , अगरियाणा में ग्राम पंचायत प्रधानों को साथ लेकर  कोविड -19 के संक्रमण के ख़तरों से जागरूक कर रहे हैं । जन सहयोग को जरुरी बताते हुए उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही इस महामारी की जंग जीत सकते हैं । गांवों में धीरे-धीरे फैल रहे इस बीमारी को जन सहयोग से ही हराया जा सकता है ।  मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने तथा बार बार हाथ धोने तथा थोडा दूरी बनाकर ही संक्रंमण का खतरा कम किया जा सकता है । उनके साथ  दिनेश विजलवाण प्रधान बमणगांव , भारती सजवाण प्रधान दंदेली , गीता देवी प्रधान फलसारी ,  प्रियंका चौहान  जयकोट ,  रामलाल गैरोला प्रधान दाबडा तथा उनके सहायक  जय सिंह साथ में रहे उन्होंने कहा अन्य गांवों का भ्रमण भी करेंगे साथ ही बताया कि  ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top