हिमांशु बिजल्वाण कोरोना काल मे कर रहे जन सेवा

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी ( नरेन्द्रनगर ):नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में  हिमांशु विजलवाण ने अपने सहयोगियों के साथ  कोरोना संक्रमण में जनता की मदद का संकल्प लिया है । अब तक लोगों को आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना , कोविड सेन्टर में मिनरल वाटर पहुंचाना तथा असहाय निराश्रित लोगों को भोजन राशन देने का काम कर चुके हैं । लोगों की मदद के लिए दूरभाष नम्बर भी दे चुके हैं  कल 19 तारीख से 25 तारीख तक  उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ भी कर दिया है । मुनीकीरेती ढालवाला से शुभारम्भ इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी मुनीकीरेती कमल सिंह भण्डारी को मेडिकल किट व मास्क सेनिटाइजर दिया है ताकि थाने के सभी फ्रंटलाइन पुलिस कर्मी सुरक्षित रहें ।  आज 20 तारीख को पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र नगर को मेडिकल किट  , मास्क व सेनिटाइजर दिया गया है साथ ही सभी पर्यावरण मित्रों को भी मेडिकल सहित उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली । हिमांशु विजलवाण आगामी 21 तारीख दोगी पट्टी में  , 22को भरपूर पट्टी , 23 को कवीली  पालकोट व धार अकरिया  में मास्क , सेनिटाइजर व मेडिकल किट वितरित करेंगे । 24 को कोविड सेन्टर नरेंद्र नगर एवं कोविड सेंटर ऋषिलोक कालोनी ऋषिकेश में मिनरल वाटर , फल , भोजन  पहुंचायेंगे । 25 तारीख को थलवाल कैंपस ऋषिकेश में अपने साथियों के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे । उनके साथ अनिल रावत ,  विनोद सकलानी ,  अजय रमोला ,  विजेन्द्र प्यार भी सहयोग कर रहे हैं । कांग्रेस कमेटी नरेन्द्र नगर देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष हिमांशु विजलवाण ने कहा कि हम सबका प्रयास है कि महामारी के इस संकट में सब मिलकर सहयोग करें । उन्होंने अपना हेल्पलाइन नंबर 9758779999 तथा 7818847785 भी जारी किया है । हिमांशु विजलवाण ने कहा कि आपदाओं में सभी जन प्रतिनिधियों को हर सम्भव प्रयास करने चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top