चम्बा पालिका जन सेवा के साथ ही जुटी बेज़ुबान पशुओ की सेवा मे

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 चम्बा : चम्बा पालिका लगातार जन सेवा तो कर ही रही है साथ ही पशु सेवा भी कर रही है. पालिका के  अधिशासी अधिकारी शांति जोशी के नेतृत्व मे पालिका तन मन से सेवा कार्य मे जुटी है. 

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण घुमंतू जानवर गोवंश के लिए कोई भी चारे का इंतजाम ना होने के कारण पालिका की टीम गुरुबार  प्रातः काल ही इस कार्य में लग गई और सब्जी की दुकानों से वेस्टेज सब्जी एकत्र कर लोक निर्माण विभाग की पार्किंग के नीचे डाल दिया गया  जहां पर यही जानवर एकत्र होते हैं.
पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया इस टीम में मेरे अलावा पवन सेमवाल,  अनुज सजवान, सूरज पायल,  दलवीर सिंह सजवान आदि सम्मिलित रहे. 

उन्होंने कहा कोरोना महामारी मे सभी लोग घरों के अंदर है ऐसे मे बेज़ुबान पशुओ को खाना, पानी नहीं मिल पा रहा है इसको देखते हुए पालिका इनकी सेवा मे भी जुटी है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top