रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : सीमा कृषाली अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा आज नगर क्षेत्र में भारी बरसात को देखते हुए आवारा गायों के लिए चारे की व्यवस्था कर दी गई है जिसमें सीमा कषाली एवम उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित गायों के लिए भूसा, चोकर, नमक एवं गुड़ की व्यवस्था करते हुए चारा तैयार कर आवारा पशुओं को खिलाया जा रहा है जिसमें अध्यक्ष द्वारा स्वयं जाकर गायों को चारा खिलाया जाने हेतु तैयार किया गया है इससे पूर्व पालिका द्वारा कोविड 2019 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए उसकी रोकथाम हेतु निरंतर सोडियम हाइपोक्लोराइट एवं अन्य कीटनाशक दवाओं का भी लगातार छिड़काव किया जा रहा है किंतु आज भारी बरसात के कारण नगर क्षेत्र में गायों के खाने के लिए भारी समस्या उत्पन्न हो गई है जिसका संज्ञान सीमा कृषाली द्वारा स्वयं लेते हुए तत्काल बाजार से चारे की व्यवस्था करवा कर पालिका टीम के साथ स्वयं जाकर नगर क्षेत्र ने आवारा विचरण कर रही गायों को चारा खिलाया गया.


