रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी के पिता सुंदरलाल रतूड़ी (86)का अपने पैतृक गांव दल्ला में निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका 21 मई को पैतृक घाट चमियाला में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, टिहरी विधायक डॉक्टर धन सिंह नेगी, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भिलंगना ब्लाक प्रमुख बसुमति घणाता, जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री नलिन भट्ट, गोविंद रावत, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, रोशन लाल सेमवाल, प्रेम दत्त जुयाल, मंडल अध्यक्ष रामकुमार कठैत, गिरीश नौटियाल, प्रताप सजवाण, उदय रावत, विजय कठैत, जगदंबा बेलवाल, धर्म सिंह रावत, हर्षमणी सेमवाल, त्रिलोक रावत, डॉक्टर प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, रविंद्र सेमवाल, नरेश नेगी, सुशील बहुगुणा, आनंद बिष्ट, रघुवीर सजवाण, विनोद बिष्ट, बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, राम लाल नौटियाल आदि ने दुख व्यक्त किया।

