मिशन हौसला के तहत टिहरी पुलिस कर रही लोगों की मदद

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी : शुक्रवार को  कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मिशन हौसला के अंतर्गत  स्वामी नारायण आश्रम, कैलाश गेट एवं समाज सेवी  कविता कंडवाल, तपोवन के सहयोग, एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  अपर पुलिस अधीक्षक  क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर  के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुनी की रेती पुलिस द्वारा गरीब एवं असहाय 100 व्यक्तियों को भोजन कराया गया।


   इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी शिवपुरी उपनिरीक्षक नीरज रावत द्वारा नेपाल मूल के एक व्यक्ति के घर राशन की किल्लत होने पर 10 किलो आटा 10 किलो चावल दिया गया. 

    इसी क्रम में समाज सेवी कविता कंडवाल, तपोवन के सहयोग से प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती एवं चौकी प्रभारी तपोवन द्वारा तपोवन क्षेत्र के गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को 05  राशन  किट वितरित की गई प्रत्येक राशन किट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, दाल, नमक, तेल अन्य जरूरी सामान  वितरित किया गया l


वितरण एवं  भोजन कराने वाली टीम मे 
 कमल मोहन भंडारी, प्रभारी  निरीक्षक मुनी की रेती,  सुनील पंत,चौकी प्रभारी तपोवन,  नीरज रावत,चौकी प्रभारी शिवपुरी व समाज सेवी  कविता कंडवाल, तपोवन एवं स्वामीनारायण आश्रम कैलाश गेट के पदाधिकारी मौजूद रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top