कोरोना के कारण गजा बाजार में नहीं दिखी आज भीड़

Uk live
0

  रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

 टिहरी :  गजा बाज़ार में आज कोई खास भीड़ नहीं रही । हालांकि राजस्व उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह राणा तथा उनके सहायक श्री दीपक विजलवाण बाजार में लगातार निगरानी रख रहे हैं लेकिन भीड़ सामान्य रहने पर उन्हे खाशी मसककत नहीं करनी पड़ी । नगर पंचायत के वाहन से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया साथ ही दूध सब्जी , की जो दुकानें खुली थी उनको समय से बंद करने के लिए भी कहा गया ।   आज उनके साथ होमगार्ड मंगल सिंह नेगी , भगवान सिंह तथा राजस्व सहायक असवाल भी लगातार चौकसी रखें हुए रहे । राजस्व उप निरीक्षक श्री विनोद राणा ने बताया कि एक होमगार्ड गजेन्द्र सिंह पुंडीर की ड्यूटी कंटनमेट जोन कोट गांव में तथा एक होमगार्ड की ड्यूटी कंटनमेट जोन गांव बगीद में लगाई हुई है ताकि गांव के लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी मिलती रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top