रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : शनिवार को ग्राम पड़िया में प्रतापनगर की स्वास्थ्य टीम के द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया इसमें सभी ग्राम वासियों ने अपना-अपना आर-टी -पी-सी-आर टेस्ट करवाया ।जितने भी लोगों ने अपना टेस्ट करवाया है उन सब की रिपोर्ट दो-तीन दिन बाद,जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया है उस पर कॉल या मैसेज आएगा।
जसपाल भंडारी (जस्सी) भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रतापनगर ने बिधायक प्रतापनगर को
धन्यवाद देते हुए कहा मै ग्राम सभा के द्वारा विधायक विजय सिंह पवार (गुड्डू भाई)जी का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं साथ ही डॉक्टर कुलभूषण त्यागी ,डॉक्टर सुभाष भट्ट का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे एक बार कहने पर मेरी ग्राम सभा में मेडिकल कैंप लगाया है ।
कहा कि ग्राम सभा की आशाओं ने भी अपना पूरा सहयोग किया साथ ही सभी ग्राम वासियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने अपना बढ़-चढ़कर टेस्ट करवाया।
इस कार्य को सफल बनाने के लिए बड़े भाई प्रकाश रावत,धनवीर भंडारी,नवीन रावत,प्रदीप रावत,पूर्व प्रधान विजय सिंह भंडारी, ममराज रावत का भी आभार प्रकट करता हूँ।


