घनसाली बिधायक ने ग्राम पंचायतो मे बाँटे मास्क, सेनेटाइसर

Uk live
0

 रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

नई टिहरीः घनसाली विधानसभा विधायक शक्ति लाल ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत थाती   बूढाकेदार, निवालगांव ,अगुण्डा ,कोटि, आगर, चानी ,रगस्या भोंदि, तितरोणा ,कोट ,बिशन ,तोली ,पिंस्वाड़ आदि गांवों में हैंड सेनिटाइजर ,मास्क , एवं छिड़काव हेतु दवा का वितरण किया गया । 

विकासखंड भिंलगना में कई गांव में विधायक  शक्ति लाल शाह द्वारा सैनेटाईजर, मास्क, हैंड सैनेटाईजर छिडकाव आदि का वितरण किया गया। साथा ही आतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बूढाकेदार में निरीक्षण कर समस्याओं का निराकरण के लिए जिलाधिकारी व सीएमओ को अवगत कराने के लिए कहा, साथ  ही विधायक ने सभी कोरोना महामारी में क्षेत्र कोई भी समस्याओं होती है तो जल्दी चिकित्सक अधिकारी को अवगत करायें। ताकि जनता को परेशानी न हो। इस अवसर पर  भाजपा मडल महामंत्री चन्द्ररेश नाथ, बीडीसी मुकेश नाथ,जगदीश राणा, ग्राम प्रधान सनोप राणा,अखिलेश,महेश चन्द रमोला, जयवीर,नरेन्द्र चौहान,उनत सिंह, जयवीर आदि लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top