केक मे नशा मिलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 

टिहरी... टिहरी पुलिस लगातार सजगता के साथ अपना काम कर रही है. 

 पीङिता द्वारा थाना मुनिकीरेती पर दिनांक 05/05/2021 को सूचना दी कि अभियुक्त द्वारा अपनी एक महिला साथी के साथ मिलकर पीङिता को नशीला केक खिलाकर, पीङिता के साथ दुष्कर्म किया गया है।
 
        पीङिता के तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

    एसएसपी तृप्ति भट्ट ने जनपद टिहरी गढवाल के महिला सम्बन्धी अपराधों में पीङिता को त्वरित राहत पंहुचाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये. 
   जिनके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती द्वारा  अपर पुलिस अधीक्षक  एवं छेत्राधिकारी   नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में किया।

      एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया सूचना पर पुलिस   टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे से भी कम समय में मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के मुख्य अभियुक्त को दिनांक 06/05/2021 को गिरफ्तार किया गया जिसको  न्यायालय के सम्मुख न्यायिक अभिरक्षा हेतु पेश किया जायेगा।

अभियुक्त उमंग गांधी पुत्र  राजेश लाल निवासी 29/2 त्यागी रोङ, देहरादून, हाल निवासी 13 तपोवन बालकनाथ रोङ, राजापुरोहित तपोवन वाल गेस्टहाउस, मुनिकीरेती, टिहरी गढवाल का बताया जा रहा है. 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top