कोरोना महामारी मे सेवा टीएचडीसी करे टिहरी वासियो की मदद : प्रताप

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 

टिहरी :  उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी प्रताप गुसाईं ने कहा  कोविड -19 मे टीएचडीसी जैसे प्रमुख और बड़े संस्थान को प्राथमिकता के आधार पर टिहरी वासियो की मदद करनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि टिहरी वासियों ने सांस्कृतिक, भौगोलिक अपने खेत खलियान पौराणिक इतिहासऔर पूर्वजो की विरासत को देश हित मे खोया है आज टिहरी वासियों के लिए टीएचडीसी को अपने स्तर से मदद करनी चाहिए जो वह कर सकती है. 

प्रताप ने कहा प्रत्येक वर्ष लगभग बीस करोड़ रूपये सेवा टीएचडीसी को सामाजिक दाइत्व मे खर्च करने होते हैं. 

आज टिहरी वासियो को टेंट, फर्नीचर और बर्तनो के बजाय जनपद के गरीब और असहाय लोगों की मदद हेतु प्रत्येक विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वेंटीलेटर, आईसीयू एवं जिले मे कम से कम  चार ऑक्सीजन प्लांट एवं गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री की ब्यवस्था करनी चाहिए. 

प्रताप ने कहा कि इस महामारी मे स्थानीय एवं प्रवासी भाई बहन रोजगार बिहीन हो चुके हैं इसलिए एक वर्ष का बिजली और पानी का भुगतान भी टीएचडीसी को करना चाहिए जिससे लोगों को काफी राहत मिल पायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top