रिपोर्ट - नदीम परवेज़
धारचूला : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर धारचूला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नन्दा बिष्ट कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक हैं उनके दौर में ही आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी गई उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा कांग्रेस के साथ ही पूरे देश को खलती रहेगी। रूप सिंह दानू ने कहा कि देश के लिए अपनी शहादत देकर भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की सेवा की जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा इस दौरान जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट , नरेश रायपा नगर अध्यक्ष, नेत्र कुँवर, रूप सिंह ,बिंदु रोंकली सरपंच ,जीत सिंह धामी, रामसिंह रोकाया, शंकर गर्बियाल, गोकुल रावत, मनोज,जीतू वर्मा ,सौरभ मर्तोलिया ,महीराज गर्बियाल आदि मौजूद रहे।
न्नदा बिष्ट महीला जिला अध्यक्ष


