रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी... सूबे के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केन्द्र व राज्य सरकार पर चम्बा के सपूत बीर गब्बरसिंह की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
उपाध्याय व उनके साथियों ने बीर गब्बर सिंह की पुण्यतिथि पर चम्बा गब्बर सिंह चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपाध्याय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा गब्बर सिंह जी की स्मृति में यहाँ भर्ती मेले का आयोजन किया जाता था।सेना द्वारा सलामी दी जाती थी।इस बार इन सब परम्पराओं को धता बता दिया गया है, उनके विधायक काल में स्मृति आयोजन समिति को
रू. 50000/- की व्यवस्था की गयी थी, उस व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है।
उपाध्याय ने कहा कि इस मेले को राज्य सरकार शासकीय मेला घोषित करे और यहाँ पुन: सैनिक भर्ती प्रारम्भ की जाय।
उपाध्याय ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी व रक्षा मन्त्री जी से भी बात करेंगे।
बीर गब्बर सिंह ब्रिटिश सेना के महान और बहादुर योद्धा रहे हैं और उनकी स्मृतियों को अक्षुण रखने की ज़िम्मेदारी ब्रिटिश सरकार की भी है, वे इस सम्बन्ध में ब्रिटिश हाई कमिश्नर से भी बातचीत करेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में श्रीमती सुमना रमोला, सर्व श्री देवेन्द्र नौड़ियाल, सचिन रावत, सोहनबीर सजवान, शक्ति जोशी, राजेंद्र डोभाल, विकास बहुगुणा आदि उपस्थित थे।


