उत्तराखंड उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को आज 26वां दिन. पूर्व गंगोत्री विधायक मिले उपनल कर्मचारियों से.

Uk live
0

रिपोर्ट... वीरेंद्र नेगी 

 देहरादून/ उत्तरकाशी ... सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून में लंबे समय से आंदोलनरत उत्तराखंड उपनल कर्मचारियों के आंदोलन में पहुँचकर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण  एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार  ने उन्हें अपना समर्थन देकर उनकी समस्याओं को सुना। 

उन्होंने बतौर समर्थन देकर कहा कि जब इनके पक्ष में उच्च न्यायालय ने फैसला लिया फिर भाजपा की प्रदेश सरकार उस फैसले को मानने को तैयार क्यों नहीं है?  जबकि हज़ारों कर्मचारी इसी प्रदेश के मूल निवासी हैं, 



रोज़गार पाना उनका अधिकार है। उनके धरने को आज 26 दिन हो गए हैं, जिन कठिन परिस्तिथियों में वे रात दिन धरना स्थल पर रह रहे हैं मैं उसे भली भांति महसूस करता हूँ और राज्य सरकार से अनुरोध करता हूँ कि मानवता के आधार पर शीघ्र उनकी औचित्य पूर्ण मांगें मानी जाए। 


उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे उनकी समस्याओं के संबंध में मुख्य सचिव महोदय से भी बात करेंगे।

इसके अलावा उन्होंने मनरेगा कर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी जायज मांगों पर अपना समर्थन दिया। यहां मनरेगा कर्मियों ने कहा कि वे विगत 10 वर्षों से मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कर रहे है, जिन्हें मात्र 10 हजार महीना वेतन मिलता है,


 महंगाई के इस दौर में अल्प वेतन भोगी होने के कारण इन्हें परिवार का लालन पोषण करना संभव नही हो पा रहा है। इन्होंने सरकार से मांग की है कि या तो इन्हें ग्राम्य विकास विभाग में समायोजित किया जाय या हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे व ई0पी0एफ0 सुविधा दी जाए।

 मनरेगा कर्मियों की जायज मांगों पर अपना समर्थन देते हुए पूर्व विधायक सजवाण  ने कहा कि वो इस मामले पर पूरी तरह से इन कर्मियों के साथ है और 

 को पूरा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top