पोखरम होली महोत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ सम्पन्न

Uk live
0

रिपोर्ट... संजय जोशी 

रानीखेत। बग्वालीपोखर में स्थित पोखरम संस्थान द्वारा प्रति वर्ष मनाए जाने वाला होली महोत्सव इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर के शास्त्रीय बैठकी होली के गायक यहां पहुंचे। पोखरम का यह छठा होली महोत्सव है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक महेंद्र सिंह सुंदरियाल, पोखरम के संरक्षक व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, शिव दत्त पांडे, कुंदन सिंह मेहता, हरिशरण शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया। 


पोखरम संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष किन्हीं दो होली गायकों को पोखरम होली महोत्सव सम्मान प्रदान किया जाता है। इस बार यह सम्मान देवकी नंदन जोशी (हल्द्वानी) और कैलाश चन्द्र त्रिपाठी (रामनगर) को प्रदान किया गया। 


पोखर के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि होली कार्यक्रम बहुत शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ।  शनिवार को दोपर से अगली सुबह रविवार तक यह कार्यक्रम चला। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली से भी कई होली गायक इस महोत्सव में पहुँचे थे। 

इस बार पोखरम संस्थान के इस कार्यक्रम में प्रकाश पांडे (हरिद्वार), किशोर पंत (दिल्ली), डीएन जोशी (हल्द्वानी), निर्मल पंत (अल्मोड़ा), संदीप गोरखा (रानीखेत), प्रकाश पांडे (हरिद्वार), दुर्गा दत्त लोहनी (दिल्ली), मनोज पांडे (रामनगर), कमल जोशी (हल्द्वानी), चित्रेश त्रिपाठी (रामनगर), चन्द्र शेखर पांडे (अल्मोड़ा), दीप जोशी (अल्मोड़ा), कैलाश पांडे (चौखुटिया), प्रमोद आर्य (अल्मोड़ा), ठाकुर जी (दिल्ली), कमल जोशी (बग्वालीपोखर), पूरन उपाध्याय (चौखुटिया) इत्यादि ने होली गायन में।प्रमुख रूप से भाग लिया। ।


इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट ने जंगला काफी में ‘होली खेलें पशुपतिनाथ नगर नेपाल में’, ललित त्रिपाठी ने  ‘‘हो मुबारक मंजरी फूलों भरी, ऐसी होली खेलें जनाब अली बारादरी में रंग बनो है, कुंजन बीच मची होरी’’, अल्मोड़ा से आये धीरू उस्ताद ने राग पीलू में “ब्रज में उड़त गुलाल” और निर्मल पंत ने राग क्यान में “मुरली नागिन सौं”, देवकी नंदन जोशी ने राग काफी में “कैसी ये धूम मचाई” रागों से मन मोह लिया.


इस अवसर पर सुरेंद्र हालसी, हीरा सिंह अधिकारी, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ दीपक मेहता, सौरभ भट्ट, प्रमोद जोशी, देवेंद्र बजेठा, मयंक शर्मा आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश त्रिपाठी और त्रिभुवन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top