रिपोर्ट.... नदीम परवेज
पिथौरागढ़... कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
मंच स्थल में पहुंचने से पहले उन्होंने सभी स्थानीय स्टोलों में जाकर लोगों से मुलाकात की पूरे मैदान में लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए मंच पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय कैलाश रावत की प्रतिमा के समीप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कैलाश रावत सीमांत क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत रहते थे उनका अस्मय चले जाना क्षेत्र के लिए बड़ी हानि है उन्होंने इस आयोजन को और बड़े स्तर पर चलाने की बात भी कही। उन्होंने स्थानीय विधायक हरीश धामी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी और सीमांत धारचूला की जनता का अपार प्रेम देने के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के संरक्षक विधायक हरीश धामी ने कहा कि अगले वर्ष से इस आयोजन को अन्य खेलों के साथ भी जोड़ा जाएगा साथ ही सीमांत क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। रावत परिवार के द्वारा आयोजन समिति को ₹ *100000* तथा विजेता उपविजेता टीमों को ₹11000 / 11000 की राशि दी गई।
इस दौरान स्वर्गीय कैलाश रावत की धर्मपत्नी लक्ष्मी रावत, एनएचपीसी के महाप्रबंधक प्रितपाल सिंह ,पूर्व राज्य मंत्री खजान दास गुड्डू ,रमेश कापड़ी प्रदीप पाल ,अतुल सिंह गर्बियाल महिमन सिंह हयाकिं, दीवान सिंह पतीयाल , प्रदुमन गर्बियाल , डूंगर सिंह दानू, दीपक बिष्ट, जीवन बिष्ट, महीराज गरबियाल , प्रेमा कुटीयाल , उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला , अन्जु रोकली ,न्नदा बिष्ट आदि मौजूद रहे
निर्णायक मंडल में इंद्रजीत सामंत नवीन वर्मा ,यशपाल सिंह, किशोर शाह, भुवनेंद्र भंडारी, रजत वर्मा ,करण थापा ,ललित चौहान ,सीबीएस कन्याल आदी रहै । परन्तु आज मौसम ने फाइनल मुकाबला नहीं होने दिया अब कल समापन होगा पुर्व मुख्यमंत्री धारचूला से समापन के बाद डिडीहाट जायेंगे ।


