गर्बयांग क्लब ने जीता वॉलीबॉल ओपन प्रतियोगिता का खिताब।
-3-0 से मोनाल क्लब को हराया
- मैन ऑफ द सीरीज बने गर्बयांग क्लब के रॉकी
रिपोर्ट... नदीम परवेज
पिथौरागढ़.... स्वर्गीय कैलाश रावत की स्मृति में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।स्व. कैलाश रावत की पत्नी लक्ष्मी रावत मुख्य अतिथि रही विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मोहन गुंज्याल महिमन ह्यांकी रुकुम बिष्ट पूर्व प्रमुख नेत्र कुंवर डूंगर दानु रहे। आज के फाइनल मुकाबले में 5 सीटों के मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले तीन सेट जीतकर गर्बयांग ने मोनाल क्लब को करारी शिकस्त दी। मुख्य अतिथि लक्ष्मी रावत, और कार्यक्रम के संयोजक विधायक हरीश धामी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित वितरित किए मुख्य संरक्षक विधायक हरीश धामी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से इस आयोजन को अन्य खेलों के साथ भी जोड़ा जाएगा साथ ही सीमांत क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। रावत परिवार के द्वारा आयोजन समिति को ₹100000 तथा विजेता उपविजेता टीमों को ₹11000 की राशि दी दी गई।
निर्णायक मंडल में इंद्रजीत सामंत नवीन वर्मा यशपाल सिंह किशोर शाह भुवनेंद्र भंडारी रजत वर्मा करण थापा ललित चौहान सीबीएस कन्याल इस दौरान रहे मौजूद दीपक बिष्ट महीराज गर्ब्याल दीवान पतियाल नंद लाल खनाल राम सिंह ह्यांकी मोहन ततवाल राजेन्द्र नबियाल रूप सिंह दानु नंदा बिष्ट निहारिका गर्ब्याल आदि मौजूद रहे.


