नरेन्द्रनगर ब्लॉक मे हुए नृत्य प्रतियोगिता मे spa योगा प्रोडक्शन के बच्चों ने मारी बाजी

Uk live
0

रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 

नरेन्द्रनगर...  टिहरी झील महोत्सव के अवसर पर आज नरेंद्रनगर ब्लॉक मे डांस प्रतियोगिता मे spa योगा प्रोडक्शन परिवार के बच्चों ने एकल, एवं समूह  वर्ग मे जीत हासिल की है. 

एकल वर्ग मे सरस्वती सेमवाल एवं समूह वर्ग मे अंजलि चौहान, प्रमिला पंवार ने उम्दा प्रदर्शन किया. 

Spa योगा प्रोडक्शन के संस्थापक  एवं सह संस्थापक सूरज नौटियाल, अनिल बिजल्वाण एवं मैनेजर आशीष ने सभी को सुभकामनाये दी. 

अनिल बिजल्वाण ने जजों का तहेदिल से आभार ब्यक्त करते हुए कहा की ये बच्चों की मेहनत ही है जो उन्होंने पहले चरण मे जीत हासिल की है. 

उन्होंने जिलाधिकारी से टिहरी झील महोत्सव मे योग एवं ध्यान वर्ग मे प्रतिभाग करने का आग्रह भी किया. 

आपको बता दे प्रशासन द्वारा इस बार टिहरी महोत्सव मे कुछ अलग किया जा रहा है जिसमे नृत्य, गायन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है जिनमे से प्रथम, दुतिया एवं तृतीया प्रतिभागी को क्रमशः दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार रूपये के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे. 

दस तारीख को दूसरा चरण टिहरी मे किया जायेगा जिसमे प्रत्येक वर्ग से प्रथम, दुतीया, तृतीय प्रतिभागी निकाले जायेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top