रिपोर्ट.... वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी .... प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण आज उत्तरकाशी जिला प्रभारी पूर्व विधायक विक्रम नेगी के साथ जनपद की यमुना घाटी के भ्रमण पर रहे.
उन्होंने यमुना घाटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की रूपरेखा सहित 2022 चुनावी तैयारियों के संबंध में कई अहम मसलों पर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। संगठन प्रभारी विक्रम सिंह नेगी ने जिला, ब्लॉक, शहर एवं कांग्रेस के सभी फ्रंट संगठनो को एकजुटता से मिशन 2022 के लिए जुटने का संदेश दिया।
इस मौके पर पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि वर्तमान सरकार के 4 वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरी नही उतर पायी है। चुनावी वायदों को भूल चुकी इस सरकार की निरंकुशता से आम आदमी त्रस्त है और निश्चित ही 2022 में परिवर्तन होना निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव साझा किया ।
इस अवसर पर पुरोला विधायक राजकुमार, यमनोत्री, पुरोला के सांगठनिक जिला प्रभारी घनानंद नौटियाल, OBC प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, नौगांव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, यमनोत्री विधानसभा प्रभारी मनोज राणा, राजपाल चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


