रिपोर्ट.... गणेश पुजारा
दिल्ली.... पिछले वर्ष 5 अप्रैल को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जी को बलदेव चंद्र भट्ट जी के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में टनकपुर से दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोटद्वार से दिल्ली के लिए जनशताब्दी ट्रेन चलाने का निवेदन किया गया था और सांसद बलूनी जी ने आश्वासन दिया था बहुत जल्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस संचालित करवा देंगे.
बलदेव चंद भट्ट जी ने बताया कि आज माननीय सांसद महोदय ने हमारी बात रखकर टनकपुर से दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाकर क्षेत्र के लोगों को नया तोहफा दिया है जिसके लिए माननीय सांसद महोदय को हृदय से समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आपको कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं.


