दुखद: राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन,खटीमा में शोक की लहर

Uk live
0


दुखद: राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन,खटीमा में शोक की लहर

खटीमा(उत्तराखण्ड)- सीमान्त क्षेत्र खटीमा में लंबे समय से हिंदुत्व की अलख जगाने वाले राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा का आकस्मिक निधन हो गया है। सुरेश कुशवाहा जहां पिछले 2 दिनों से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं उनके निधन के बाद सीमान्त क्षेत्र खटीमा में शोक की लहर है।

उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा में लोहिया हेड रोड निवासी सुरेश कुशवाहा लंबे समय से हिंदूवादी संगठनों से जुड़े थे। वर्तमान में वह प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल के दायित्व को संभाल रहे थे। सूत्रों के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने से उनके परिजनों ने उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनका बीती देर शाम निधन हो गया है।

सुरेश कुशवाहा जहां गौ रक्षा व धर्मांतरण रोकथाम के लिए अपने सीमान्त क्षेत्र खटीमा में लंबे समय से सक्रिय थे। वही हिंदूवादी कार्यक्रमों को लगातार खटीमा क्षेत्र में आयोजित करते रहते थे। खटीमा में राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले वह लंबे समय से गौशाला निर्माण को लेकर भी संघर्षरत थे। लेकिन अचानक इस हिंदूवादी उभरते हुए नेता के आकस्मिक निधन की खबर ने सीमान्त क्षेत्र खटीमा के हिंदूवादी संगठनों में शोक की लहर ला दी है। सुरेश कुशवाहा खटीमा में सामाजिक तौर पर भी सक्रिय व्यक्तिव के रूप में जाने जाते थे। निर्धन व निशक्त जनों की सहायता हो या लॉकडाउन के दौरान सैकड़ों लोगों को अपने हिंदूवादी साथियों की मदद से भोजन पानी की व्यवस्था कराना।वह हर वक्त सामाजिक कार्यो में अहम व सक्रिय भूमिका में नजर आए।

वही सीमांत क्षेत्र में हिंदुत्व की अलग जगाने वाले सुरेश कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर विहिप के नेता रंदीप पोखरिया, सावित्री चंद, मोहनी पोखरिया,रेनू भंडारी, हिमांशु बिष्ट,गोपाल बोरा,किशन बिष्ट,अरुण सक्सेना,गौरी शंकर अग्रवाल,हिमांशु कन्याल,योगेंद्र पुनेरा,सहित अनेकों लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। यूके लाइफ परिवार भी सामाजिक रूप में सदैव सक्रिय रहने वाले युवा हिंदूवादी नेता सुरेश कुशवाह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करता है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top