युवा दिवस पर युवा कांग्रेस ने की पूर्व गंगोत्री बिधायक से शिस्टाचार भेंट
रिपोर्ट.... वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी... आज युवा दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण से शिष्टाचार भेंट ।
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में सजवाण को जनपद टिहरी का संगठन प्रभारी बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सजवाण ने पार्टी में युवाओं की भागीदारी को अहम बताया उन्होंने उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा जनहित के बिभिन्न मुद्दों पर हाल ही में चलाए गए कार्यक्रमों की सराहना की।
2022 विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत युवा कांग्रेस की भागीदारी को अहम बताते हुए उन्होंने सभी युवाओं से एकजुट होकर बढ़ती बेरोजगारी और वर्तमान सरकार की युवा विरोधी कार्यप्रणाली पर प्रखर रूप से जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की।
इस मौके पर टिहरी, उत्तरकाशी और देहरादून से अनेक युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


