नगरपालिका टिहरी मे स्ट्रीट वेंडरों को मै भी डिजिटल के तहत दिया प्रशिक्षण
रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी... नगर पालिका परिषद टेहरी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरंभ. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर नीति के अंतर्गत मैं भी डिजिटल के तहत स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल पेमेंट करने के तरीके बताए गए और उनके क्यूआर कोड जारी किए गए. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली द्वारा की गई पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सज्वां द्वारा बताया कि डिजिटल पेमेंट करने से उन्हें बोनस के रूप में आर्थिक लाभ भी होगा और सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया और सभी स्ट्रीट वेंडर्स को सघनता के साथ प्रशिक्षण दिलाया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक भारतीय स्टेट बैंक केनरा बैंक यूनियन बैंक , सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर से उपस्थित थे जिनके द्वारा स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल पेमेंट करना सिखाया गया और एक रुपए का डिजिटल पेमेंट भी किया गया


