रिपोर्ट. वीरेंद्र सिंह नेगी
कांग्रेस पार्टी जुटी 2022 के विधानसभा के चुनाव की रूपरेखा तैयार करने मे
उत्तरकाशी ( डुंडा )... ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डुंडा द्वारा आज ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौहान की अध्यक्षता में ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। देवीधार स्थित होटल युवराज में आयोजित बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा के चुनाव की रूपरेखा और संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम गठित करने का रहा। विकासखंड के हर क्षेत्र और बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए अलग-अलग पट्टी अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
यहां मौजूद वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जनता बहुत आक्रोशित है। स्थानीय स्तर पर भी चुनावी घोषणाओं पर कोई काम नही किया गया।
प्रत्येक क्षेत्र में व्याप्त अनेक मुद्दों पर कांग्रेस जल्द संपर्क यात्रा भी निकालेगी। लोगों में स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध है। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 2022 के चुनाव में गांव-गांव जनसम्पर्क कर लोगों को कांग्रेस की रीति एवं नीतियों से जोड़कर मजबूती से चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी और पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त कर ग्राम चकोन से पूर्व सैनिक गोपीचंद राणा व पंचाणगांव से रवि पयाल कांग्रेस में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, पट्टी अध्यक्ष बरसाली जयवर्धन बिष्ट, पट्टी अध्यक्ष धनारी खेमराज राणा, पट्टी अध्यक्ष गाजणा राय सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश गौतम, महिला कांग्रेस की मंजू राणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


