मानव इतिहास में प्रथम बार मां बगलामुखी महायज्ञ का तृतीय दिवस

Uk live
0

रिपोर्ट.... गणेश पुजारा 



 खटीमा ( उधमसिंहनगर ).... परम पूज्य यती नरसिंहानंद सरस्वती महाराज जी के शिष्य यति रामस्वरूपानन्द सरस्वती के सानिध्य में मुक्तिधाम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा जन जागरण भिक्षा पदयात्रा और मां बगलामुखी महायज्ञ के चतुर्थ  चरण में मां बगलामुखी महायज्ञ का  तृतीय दिवस मुक्ति धाम (शमशान भूमि) खटिमा जिला उधम सिंह नगर मे आज संपन्न हुआ !


    यति रामस्वरूपानंद सरस्वती ने बताया कि मै अपने गुरु यति नरसिंहानन्द सरस्वती जी के विचारधारा को उत्तराखन्ड के गांव गांव के सनातनी हिंदुओं तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूं !


     यह महायज्ञ सनातन धर्म के इतिहास में अमिट छाप छोड़ेगा क्योंकि जब भी कोई मानव धर्म की रक्षा के लिए देवाधिदेव भगवान महादेव शिव और मां जगदंबा की शरण में गया है तो उन्होंने धर्म की रक्षा की है आज हम भी धर्म की रक्षा के लिए मां और महादेव की शरण में हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मां हमारी अवश्य ही धर्म की रक्षा करेंगे और सनातन वैदिक राष्ट्र बनकर रहेगा हर सनातन धर्मावलंबी को यदि इजराइल की तरह अपना सनातन वैदिक राष्ट्र बनाना है तो अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने पड़ेंगे !

आज महायज्ञ में मुक्तिधाम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष  श्रीमान गौरीशंकर अग्रवाल जी, श्रीमान आरसी रस्तोगी जी खटीमा फाइबर्स लिमिटेड के मालिक ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री संतोष अग्रवाल जी ,शिवसेना जिला उधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्रीमान राजकुमार गुप्ता जी , लालजी गौड़ ,सत्य प्रकाश जी , ललित मित्तल जी, आदेश भटनागर जी,पंडित दया किशन जोशी जी ,अनिल बत्रा जी,सुरज शर्मा,राजेश गुप्ता जी,रमेश चंद गुप्ता जी,धर्मवीर गोस्वामी ,आदि उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top