उजपा ने खिचड़ी संग्राद का कार्यक्रम मनाया धूमधाम से

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 



नई टिहरी .... मकर सक्रांति के पावन पर्व पर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के द्वारा खिचड़ी संग्राद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया . 

पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी भट्ट के आवास पर वरिष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी संग्राम पर अपने विचार रखे और आगामी चुनाव में 2022 के लिए कार्यकर्ताओं ने गंभीर रूप से विचार विमर्श किया इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री  दिनेश धनै के द्वारा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि भाजपा शासन काल के पिछले 5 साल में टिहरी विधानसभा का कितना विकास हुआ है यह सबके सामने उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल में जिन विकास योजनाओं का  शुरुआत टिहरी  विधानसभा के अंतर्गत की गई थी वह आज वहीं पर धरातल से कहीं नजर नहीं आ रहे हैं यहां तक कि टिहरी बांध की झील में उन्होंने बांध प्रभावित क्षेत्र टिहरी जिले के लोगों के रोजगार के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की थी लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि उन योजनाओं पर इस सरकार और यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा बट्टा लगा दिया गया है टिहरी बांध की झील  विकास या स्टेडियम यहां पर अन्य कई विकास योजनाएं  1 इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई जिससे आम जनमानस मायूस है उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 5 सालों के दौरान जो विकास योजनाओं का स्वरूप टिहरी जिले में कहीं दिखा नहीं है हम सब को लोगों के बीच ले जाना है उन्होंने यह भी आवान किया कि जनता के विकास के लिए जिस उत्तराखंड की कल्पना लोगों ने की थी वाकई धरातल पर नजर नहीं आ रहा है नवयुवक रोजगार के लिए परेशान तथा प्रदेश में कहीं भी वैकेंसी नहीं है जिससे आम युवा चाय पढ़ा लिखा है चाहे वह करोना काल के दौरान वापस अपने घर लौटा है रोजगार ना होने से उसमें गंभीर मायूसी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रारूप रोजगार सृजन के लिएअभी तक तैयार नहीं  किया है जिसे हम लोगों के बीच  चुनाव में ले जाएंगे इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिहरी जिले और उसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का भी आह्वान किया है उन्होंने कहा कि टिहरी की जनता इन 4 सालों के दौरान भाजपा ने  जिन विकास कार्यों पर पानी फेरा है वह सब समझ रही है जिसका जबाव जनता आगामी चुनाव देगी. 



 इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हम इस त्योहार को अपनी एक पहचान के रूप में मनाए और आने वाले समय में राम मंदिर के लिए भी हमारी पार्टी लोगों के साथ सहयोग कर मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से हर परिवार की ओर से एक सहयोग राशि प्रदान करेगी इस अवसर पर  पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे जिनमें  पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद,जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, रागिनी भट,करम सिह तोपवाल,  जितेंद्र मोहन, सजवान ,  सूर्यमणि भट, देवेंद्र दुमोगा , सुखपाल सिंह जरदारी , क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल पवार , पूर्व प्रतिनिधि श्रीमती रागनी भट,  पुष्पा, जसपाल पवार , भूपेंद्र रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित रतूड़ी परमजीत राणा श्रीमती सुनीता पवार श्रीमती कविता नेगी श्रीमती रेखा पवार, बबीता जेनाआदि उपस्थित रहे



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top