उद्यान निदेशालय शिफ्ट मामले में भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी

Uk live
0

 उद्यान निदेशालय शिफ्ट मामले में भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी जारी

रिपोर्ट... संजय जोशी 


रानीखेत... चौबटिया  से उद्यान निदेशालय को शिफ्ट किए जाने के मामले में नगर के कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी तेज हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उद्यान निदेशालय को शिफ्ट का करने का निर्णय 2012 में कांग्रेस सरकार ने  लिया था,  कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने  गंभीर मामले में समस्याओं समाधान के बजाय छल करने का काम अधिक किया है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत स्पष्ट कर चुके हैं कि रानीखेत से उद्यान निदेशालय शिफ्ट नहीं होगा, इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष उद्यान मंत्री से भी वार्ता कर चुके हैं।  भाजपा नार अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने कहा कि कांग्रेस को जनता को बरगलाने के बजाय विकास में सहयोग करना चाहिए। बैठक में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय पंत, सभासद मोहन नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह महरा,  नरेंद्र रौतेला, , सभासद विनोद कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, ललित मेहरा, गिरधर किरौला,  आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top