टिहरी.... भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहन खंडेलवाल राजकीय इंटर कॉलेज पौखाल मे जहां से उन्होंने दसवीं से बारहवीं तक की शिक्षा ग्रहण की उसी स्कूल में वालीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे.
उन्होंने कहा कि मुझे आज मुख्य अथिति के रूप मे उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।मैं भद्रेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री डंगवाल जी एवं भाई जयबीर सिंह रावत जी व मेरे साथ आये अतिथियो एवं उपस्थित समस्त गणमान्य व्यक्तियों का आभार एवं धन्यवाद अदा करता हूं कि आज मुझे इस कॉलेज में जहां से मेरे शिक्षा प्राप्त हुई है ,मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आने का मौका दिया.
उन्होंने कहा कि मैं गुरु माणीक नाथ ,मां चंद्रबदनी को नमन करते हुए सभी का सहृदय से आभार अभिनंदन एवं धन्यवाद अदा करता हूँ।



